ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

लालू को लेकर बड़ी खबर: इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे, मेडिकल बोर्ड का फैसला

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर लालू प्रसाद को लेकर रांची के रिम्स से आ रही है. मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का फैसला लिया है. <s

लालू को लेकर बड़ी खबर:  इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे, मेडिकल बोर्ड का फैसला
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर लालू प्रसाद को लेकर रांची के रिम्स से आ रही है. मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का फैसला लिया है. 



जेल अधीक्षक ने दी अनुमति

मेडिकल बोर्ड का फैसला जेल अधीक्षक के पास भेजा गया है. इस पर जेल अधीक्षक ने भी सहमति दे दी है. लालू प्रसाद को किसी भी वक्त दिल्ली एम्स भेजा जा सकता है. तेजस्वी यादव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से बात की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था को लेकर भी बात हुई है. 


हो रही थी मेडिकल बोर्ड की बैठक

लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रहा था. इस बैठक में आठ विभागों के डॉक्टर शामिल थे. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को दे दिया है. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने की तैयारी करेगा.


लालू की तबीयत खराब

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है. 


पूरा परिवार रांची में

लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें