ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

रांची : केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, एल्युमिनियम स्लैब के नीचे आने से दो मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के एक फैक्ट्री की लापरवाही से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों मजदूर एल्युमिनियम स्लैब के नीचे दब गए। जिस वजह से इनकी मौत हो गई। इन दोनों

रांची : केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, एल्युमिनियम स्लैब के नीचे आने से दो मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के एक फैक्ट्री की लापरवाही से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों मजदूर एल्युमिनियम स्लैब के नीचे दब गए। जिस वजह से इनकी मौत हो गई। इन दोनों मृत मजदूर की पहचान संतोष कुमार और सुरेश महतो के रूप में हुई है। ये हादसा टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलोंग स्थित पारलीवाल केमिकल फैक्ट्री में हुआ है। इसके बाद इन दोनों मजदूर के परिजन प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 


दरअसल,राजधानी के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलोंग स्थित पारलीवाल केमिकल फैक्ट्री में हादसा हुआ है। यहां  650 किलो से भी अधिक वजनी एल्युमिनियम के रख स्लैब के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री पहुंच गये और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। 


बताया जा रहा है कि, संतोष कुमार फैक्ट्री में फिटर के रूप में कार्यरत थे, वहीं सुरेश महतो महज 25 दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड के रूप में यहां काम करना शुरू किए थे।अब हादसे में दोनों की मौत हो गई है। इसको लेकर लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री में लगातार शिकायतें आती रहती हैं और लापरवाही की वजह से ही इन दोनों की जान गई है। 


इधर, इस घटना को लेकर फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक का कहना है कि - कानूनी तौर पर जो भी सहायता है वह दी जाएगी। प्रबंधन की ओर से 6 महीने का वेतन और आश्रितों को नौकरी की पेशकश भी की गई है। लेकिन परिजन नहीं मान रहे हैं क्योंकि मृतकों की पत्नियां काम करने की हालत में नहीं हैं। वहीं इस हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवाद खत्म कराने में जुटी रही।.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें