ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

इटखोरी महोत्सव में सितारों का जलवा; 'हाय रे हमर हीरा झारखंड' पर झूमे दर्शक, प्रवीण दुबे ने जमाया होली का रंग

CHATARA: चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक तीन धर्मो के समागम स्थल मां भद्रकाली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के दूसरे दिन बॉलीवुड औ

इटखोरी महोत्सव में सितारों का जलवा; 'हाय रे हमर हीरा झारखंड' पर झूमे दर्शक, प्रवीण दुबे ने जमाया होली का रंग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHATARA: चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक तीन धर्मो के समागम स्थल मां भद्रकाली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के दूसरे दिन बॉलीवुड और झॉलीवुड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की पंपरागत संस्कृति के साथ- साथ बॉलीवूड की खुबसूरती भी देखने को मिला। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई मशहू  कलाकार शामिल हुए और अपनी प्रस्तुति से सभी के दिलों को जीत लिया। शब्बीर कुमार, नागपुरी सिंगर किस्सू राहुल, सुशील महतो, लख्खीराम नायक, राहुल मुखर्जी जैसे मशहूर गायकों ने अपनी प्रस्तूती दी। 


बता दें कि, इटखोरी महोत्सव कई प्लेबैक सिंगरों ने परफॉमेंस दी। जिसमें पवन  रॉय ने 'हाय रे हमर हीरा झारखंड' गाने को गा कर झारखंड वालों का दिल जीत लिया। शब्बरी कुमार ने 'दर्दे  दिल दर्दे जिगर दिल में जगाया अपने' आदि गानों से दर्शकों को बहुत भाया वहीं प्रवीण दुबे ने होली के पहले ही होली खेले रघुबीरा गाने को गाकर दर्शकों पर होली का रंग जढ़ा दिया। साथ ही इस महोत्सव में भाग लेने के लिए सिमरिया स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय जबड़ा की बच्चियों भी आई थी। जिन्होंने बेहतरीन प्रर्दशन किया । इनके अलावा कोलकाता से आयी मोनालिसा ने  कई फिल्मी गीतों को लोगों के बीच प्रस्तूत किया। 


वहीं, इटखोरी महोत्सव में दूसरे दिन भी मैदान दर्शकों से भरी रही। ब्लॉक मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस महोत्सव स्थल के समीप रक्तदान शिविर लगाया गया था। इस शिविर में कई लोगों ने आकर रक्त दान भी किया। इसके साथ ही इस तीन दिवसीय महोत्सव में दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से भोजन की व्यवस्था की गयी है, जोकि निशुल्क है। साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें