ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

श्रेय लेने की होड़: पुल के उद्घाटन से पहले ही पूर्व विधायक ने काट दिया फीता, पुलिस ने बंद कराया परिचालन

RANCHI: झारखंड के नेताओं में इन दिनों विकास का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। आलम यह है कि जिस पुल का उद्घाटन शनिवार को होना था, पूर्व विधायक ने उसका उद्घाटन एक दिन पहले ही कर दिया औ

श्रेय लेने की होड़: पुल के उद्घाटन से पहले ही पूर्व विधायक ने काट दिया फीता, पुलिस ने बंद कराया परिचालन
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के नेताओं में इन दिनों विकास का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। आलम यह है कि जिस पुल का उद्घाटन शनिवार को होना था, पूर्व विधायक ने उसका उद्घाटन एक दिन पहले ही कर दिया और पुल पर परिचालन शुरू करा दिया गया हालांकि बाद में जैसे ही इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली, तत्काल यातायात को बंद करा दिया गया और पुल को सील कर दिया गया। मामला कुमारधुबी स्थित नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का है।


दरअसल, जाम से निपटारे के लिए इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाया गया है। पुल का विधिवत उद्घाटन शनिवार को पूर्व रेलवे आसनसोल के डीआरएम, धनबाद सांसद समेत कई लोग करेंगे लेकिन एक दिन पहले ही मासस के पूर्व विधायक रूप चटर्जी ने रिक्शा चालकों से फीता कटवा कर पुल का उद्घाटन करवा दिया। यही नहीं उस पुल पर यातायात भी चालू करवा दिया गया। पूर्व विधायक गाजे-बाजे और सैकड़ों समर्थक के साथ ओवरब्रिज पर पहुंच गए। 


समर्थक पुल के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। पूर्व विधायक के पहुंचते ही अरूप चटर्जी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। उसके बाद पुल का उद्घाटन सात रिक्शा चालकों से कराया गया। इस दौरान 51 नारियल व 70 किलो लड्डू वितरण भी किया गया। पूरा मामला उस वक्त गड़बड़ा गया जब रेलवे पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर ओवरब्रिज पर परिचालन को बंद कराते हुए पुल को सील कर दिया। इस मामले को लेकर झारखंड मे सियासत तेज हो गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें