ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पति से झगड़ने के बाद तीन बच्चों के साथ पत्नी ने लगाई कुएं में छलांग, तीनों बच्चों की मौत, महिला की हालत नाजुक

SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं

पति से झगड़ने के बाद तीन बच्चों के साथ पत्नी ने लगाई कुएं में छलांग, तीनों बच्चों की मौत, महिला की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAIKELA: झारखंड के सरायकेला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाने की वजह से तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि बच्चों की मां पूजा देवी को ग्रामीणों ने बचा लिया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि अशोक महतो और पूजा देवी तीन बच्चों के साथ रहते थे। अशोक मूल रुप से लोहरदगा के कुडू गांव का रहने वाला है। घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुआ था। पत्नी पूजा ने मोबाइल पर पति से हुए झगड़े की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची खरसावां थाना पुलिस ने दोनों को समझा-बूझाकर लौट गयी। 


जिसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया लेकिन अगले दिन रविवार को पति अशोक महतो किसी काम से रांची चला गया। इसी दौरान रविवार की सुबह करीब 11 बजे 30 वर्षीया पूजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब इस घटना की जानकार ग्रामीणों को मिली तो कुंए से सभी को बाहर निकालने में जुट गये। 


इस घटना में तो तीनों बच्चों की मौत हो गयी लेकिन पूजा देवी की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना पुलिस ने बच्चों के पिता अशोक को दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें