ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद स्थगित, जगरनाथ महतो के निधन के कारण छात्रों ने लिया फैसला

RANCHI: झारखंड में 60-40 नियोजन नीति के विरोध में होने वाले झारखंड बंद को छात्रों ने स्थगित कर दिया है। छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की वजह से 8 अप्रैल को मुख

नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद स्थगित, जगरनाथ महतो के निधन के कारण छात्रों ने लिया फैसला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में 60-40 नियोजन नीति के विरोध में होने वाले झारखंड बंद को छात्रों ने स्थगित कर दिया है। छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की वजह से 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास और 10 अप्रैल को होने वाले झारखंड बंद के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने बताया कि छात्रों ने आपस में विचार करके ये फैसला लिया है। 


दरअसल, 1932 खातियान को लेकर अपनी नीति स्पष्ट रखने की वजह से छात्रों के बीच जगरनाथ महतो काफी लोकप्रिय थे। स्थानीयता और मुलवासियों को लेकर जगरनाथ महतो जिस तरह से मुखर रहते थे उस वजह से छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा थी। यहीं वजह है कि उनके निधन के कारण छात्रों ने फिलहाल झारखंड बंद को स्थगित कर दिया है।


वहीं शुक्रवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव भंडारदह में दामोदर नदी के किनारे किया गया। टाइगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो की शव यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सरकार में शामिल कई मंत्री और दूसरे अन्य दलों के लोग भी शामिल हुए थे। भंडारदह की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था और जनता जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे लगा रहे थे। जगरनाथ महतो के चाहने वालों ने नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें