ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

निशिकांत दुबे की शिकायत पर देवघर डीसी दिल्ली तलब, संसद की विशेषाधिकार समिति ने बुलाया

RANCHI: गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को दिल्ली बुलाया है। विशेषाधिकार समिति ने पत्र भेजकर देव

निशिकांत दुबे की शिकायत पर देवघर डीसी दिल्ली तलब, संसद की विशेषाधिकार समिति ने बुलाया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को दिल्ली बुलाया है। विशेषाधिकार समिति ने पत्र भेजकर देवघर डीसी को कहा है कि 18 मई को वे संसद में उपस्थित होकर अपना पक्ष समिति के समक्ष रखें। सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। 


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे उनके दो पुत्रों, सांसद मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक मामले में झारखंड पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना में केस दर्ज किया था। बीजेपी सांसद सहित 9 लोगों पर आरोप था कि उन्होंने एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश किया और क्लीयरेंस लेने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। शाम में वापसी के दौरान उन्होंने जबरन क्लीयरेंस लिया, जबकि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ या लैंडिंग की सुविधा नहीं है।


देवघर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद बीजेपी सांसद ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले पर सुनवाई करते हुए भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे को रांची हाईकोर्ट नें बड़ी राहत देते हुए ने निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त कर दिया। उधर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के डीसी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था। सांसद की शिकायत पर दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने देवघर डीसी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज किया था हालांकि बाद में उन्हें राहत मिल गई थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें