ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने फिल्मों के विकास में मदद का दिया भरोसा

RANCHI: फिल्म एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा बुधवार को रांची पहुंचीं और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीतू

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने फिल्मों के विकास में मदद का दिया भरोसा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: फिल्म एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा बुधवार को रांची पहुंचीं और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीतू चंद्रा ने झारखंड में फिल्मों के विकास को लेकर चर्चा की। जिसपर सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 


दरअसल, नीतू चंद्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंची थीं। उन्होंने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की इच्छा जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र में वे पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।


मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड-बिहार की पृष्ठभूमि पर और यहां के अलग-अलग लोकेशन पर फिल्म बनाती रही हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी, ताकि झारखंड की कला-संस्कृति, परंपरा और अन्य चीजों को देश और दुनिया के सामने दिखाया जा सके। जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें