ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे 3 युवकों की मौत, डीजे ट्रॉली के पलटने से गई जान

JHARKHAND: झारखंड के कोडरमा जिले में 3 युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। नए साल की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी है। घटना तिलैया डैम-काको रोड की है। इस घटना से पर

नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे 3 युवकों की मौत, डीजे ट्रॉली के पलटने से गई जान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड के कोडरमा जिले में 3 युवकों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। नए साल की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी है। घटना तिलैया डैम-काको रोड की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि नए साल का जश्न मनाकर सभी युवक अपने घर लौट रहे थे। सभी 7 युवक काको गांव के बताये जाते हैं। डीजे ट्रॉली लेकर पिकनिक मनाने गये हुए थे। ट्रॉली पर म्यूजिक सिस्टम और जेनरेटर रखा हुआ था। तिलैया डैम में पिकनिक मनाने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान बड़की धामराय के पास एक गड्ढे में आने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।


ट्रॉली के पलट जाने से उस पर रखा जेनरेटर तीनों युवकों पर जा गिरा और उसमें दबने से तीनों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विजय यादव, रंजन यादव और प्रेम यादव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल की खुशियां अचानक मातम में बदल गया है। इस घटना से गांव वाले भी काफी सदमे में हैं।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें