ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

नक्सलियों का उत्तर भारत बंद कल, पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी को जारी किया अलर्ट

RANCHI: नक्सलियों ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का एलान किया है। चतरा में पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने बंद बुलाया है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए

नक्सलियों का उत्तर भारत बंद कल, पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी को जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: नक्सलियों ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का एलान किया है। चतरा में पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन ने बंद बुलाया है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस सतर्क है और इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


दरअसल, पिछले दिनों चतरा में पांच नक्सलियों के मारे जाने के खिलाफ नक्सली संगठन ने उत्तर भारत बंद का एलान किया है। बंद को लेकर भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि चतरा के जंगल में उनके पांच साथियों की हत्या की गई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में उनके साथियों को निशाना बनाया जा रहा है। माओवादी संगठन ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का एलान करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।


बंद को देखते हुए झारखड पुलिस अलर्ट हो गई है और विभिन्न जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर नक्सल प्रभावित चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, चाईबासा, गढ़वा और पलामू में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी को पुलिस की गश्ती बढ़ाने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें