ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पूर्व कप्तान धोनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया केस

RANCHI: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के खिलाफ धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ आपराधि

पूर्व कप्तान धोनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया केस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के खिलाफ धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। धोनी ने रांची की कोर्ट में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।


दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन कंपनी ने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।


धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लैटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि कंपनी के कारण धोनी को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एमएस धोनी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए थे और हाल ही में वह दुबई से लौटे हैं। दुबई से भारत लौटने के बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें