ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

एक और विधायक को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

RANCHI : कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई राजनेता लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक़्त एक ताजा अपडेट ये आई है कि एक और विधायक कोरोन

एक और विधायक को हुआ कोरोना, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI :  कोरोना का संक्रमण इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है. कई राजनेता लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक़्त एक ताजा अपडेट ये आई है कि एक और विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


झारखंड विधानसभा के सदस्य डॉ. लंबोदर महतो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.  उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी. लंबोदर महतो ने अपील की है कि जो लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे सभी अपनी कोरोना जांच करवायें. कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "जोहार, मेरे प्रिय झारखण्डवासियों, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल के दिनों में जो लोग भी मुझसे संपर्क में आए हैं, उन सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं आप सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा."


कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायक डॉ. लंबोदर महतो को फिलहाल इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि डॉ. लंबोदर महतो झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया विधानसभा सीट से एमएलए हैं. महतो के पॉजिटिव होने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है. विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद के बाद उनके समर्थक और परिवार के लोग काफी चिंतित हैं.



झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 822 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 12188 पहुंच गया है. जबकि 5 मरीजों की मौत भी हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 115 हो गया है. हालांकि राहत की खबर ये है कि राज्य में कुल 4513 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. लेकिन अभी भी सूबे में 7560 एक्टिव मामले हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें