ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

मनरेगा घोटाला में पूजा सिंघल के खिलाफ ED का एक्शन, 82 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

RANCHI: चर्चित मनरेगा घोटाले में ईडी ने जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची स्थित उनकी 82.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से कुर

मनरेगा घोटाला में पूजा सिंघल के खिलाफ ED का एक्शन, 82 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: चर्चित मनरेगा घोटाले में ईडी ने जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची स्थित उनकी 82.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को स्थाई रूप से कुर्क कर दिया। ईडी द्वारा कुर्क की गई अचल संपत्तियों में एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो लैंड पार्सल शामिल हैं। इसके आलावा पूजा सिंघल के पति, अकाउंटेंट और चार जूनियर इंजीनियर्स पर भी ईडी की नजर है।


दरअसल, पूरा मामला झारखंड के खूंटी जिला से जुड़ा हुआ है। जिस वक्त मनरेगा घोटाला हुआ था पूजा सिंघल खूंटी में डिप्टी कमीशनर के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि पूजा सिंघल ने बिना काम कराए ही मनरेगा योजना का पैसा निकाल लिया था। हालांकि उस वक्त की रघुवर सरकार ने इस मामले में पूजा सिंघल को क्लीन चिट दे दी थी।


मनरेगा घोटावे की जांच कर रही ईडी को जांच के दौरान पूजा सिंघल की आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली। 6 मई को इस मामले में ईडी पूजा सिंघल समेत उनके करीबियों के करीब 25 ठिकानों पर रेड किया। ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद 25 मई को उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ईडी ने पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को कुर्क किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें