ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

मकर संक्रांति को लेकर लगे बाजार में भीषण आग, धू-धू कर जली कई गाड़ियां

JAMSHEDPUR: बड़ी खबर पूर्वी सिंहभूम से आ रही है, जहां मकर संक्रांति को लेकर लगे बाजार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद लोग जान

मकर संक्रांति को लेकर लगे बाजार में भीषण आग, धू-धू कर जली कई गाड़ियां
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMSHEDPUR: बड़ी खबर पूर्वी सिंहभूम से आ रही है, जहां मकर संक्रांति को लेकर लगे बाजार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना चकुलिया के केरूकोचा स्थित हाट बाजार की है।


जानकारी के मुताबिक, चकुलिया के केरूकोचा में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर बाजार लगाया गया था। बाजार में पटाखे की दुकानें भी सजी हुई थी। बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक पटाखे की दुकान में किसी तरह से आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया।


अगलगी की इस घटना के लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस आग में 13 बाइक और एक पिकअपर वैन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के बाद पटाखा बेचने वाले दुकानदार मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें