ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

महंगाई का डबल अटैक: झारखंड में आज से महंगी हो गई बिजली, कंज्यूमर्स की जेब होगी ढीली

RANCHI: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे झारखंड के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। झारखंड में 1 जून से बिजली महंगी हो गई है। चार साल के बाद कंज्यूमर्स को बिजली का जोरदार झटका

महंगाई का डबल अटैक: झारखंड में आज से महंगी हो गई बिजली, कंज्यूमर्स की जेब होगी ढीली
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे झारखंड के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। झारखंड में 1 जून से बिजली महंगी हो गई है। चार साल के बाद कंज्यूमर्स को बिजली का जोरदार झटका लगा है। आम ग्राहकों के लिए प्रति यूनिट पांच पैसे तक की बढ़ोतर की गई है जबकि फिक्स चार्ज में भी बढ़ोतरी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र की बिजली दरों में भी भारी इजाफा किया गया है।


1 जून से झारखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए लागू नई टैरिफ के मुताबिक शहरी उपभोक्ताओं के लिए फिक्स चार्ज में 25 रुपए जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए फिक्स चार्ज में 30 रुपए का इजाफा किया गया है। रेलवे और मिलिट्री सर्विस की बिजली महंगी हो गयी है। औद्योगिक क्षेत्र की बिजली दरों में भी भारी इजाफा किया गया है। इंडस्ट्रीज सप्लाई बिजली दर में 15 पैसे की बढ़ोतरी की गयी है। वहीं हाईटेंशन स्पेशल सर्विस की बिजली 35 पैसे सस्ती की गयी है।


कृषि कार्य के लिए उपभोक्ताओं को आयोग की तरफ से राहत दी गई है। कृषि कार्य के लिए उपयोग में लाई जाने वाली बिदली की दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है हालांकि फिक्स चार्ज को दो गुना यानी 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है। आयोग के मुताबिक JBVNL ने 17 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उसमें केवर 6.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की ही मंजूरी दी गई है। पूरे राज्य में 1 जून 2023 से इसे प्रभावी माना जाएगा।


झारखंड विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता, तकनीकी सदस्य अतुल कुमार और विधि सदस्य महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि यह मल्टी टैरिफ है।वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 को मिलाकर बिजली दरों में यह बढ़ोतरी की गयी है। बता दें कि 31 मई तक झारखंड में वित्तीय वर्ष 2019-20 का टैरिफ ही लागू था। कोरोना महामारी और अन्य कारणों से पिछले चार साल से झारखंड में बिजली दर नहीं बढ़ाए गए थे लेकिन अब नया बिजली दर लागू कर दिया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें