ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दो बच्चे भी थे साथ

DESK: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफर

लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दो बच्चे भी थे साथ
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन फानन में घायल बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि बाइक सवार दंपती अपने दो बच्चों के साथ मकईयाटांड बाजार में खरीदारी के बाद अपने घर चंदवा लौट रहे थे तभी अचानक सामने से एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार परिवार के साथ सड़क पर फेंका गये। इस भीषण हादसे में बाइक सवार और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 


जबकि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। बच्ची को रांची ले जाने में पुलिस जुटी है। मृतक की पहचान दामोदर चंदवा निवासी विजय गंझू के रूप में हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।   


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें