ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

क्या बंगाल के बाद झारखंड में ED पर हमले की तैयारी ? सोरेन तक पहुंचने से पहले JMM का बवाल

RANCHI : जमीन घोटाला मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से पहले एजेंसी के खिलाफ सत्तारूढ़ दल ने मोर्चा खोल दिया है। साहिबगंज में झारखंड मुक्त

क्या बंगाल के बाद झारखंड में ED पर हमले की तैयारी ? सोरेन तक पहुंचने से पहले JMM का बवाल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : जमीन घोटाला मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से पहले एजेंसी के खिलाफ सत्तारूढ़ दल ने मोर्चा खोल दिया है। साहिबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं ने 9 घंटे के बंद के आह्वान के बाद जमकर बवाल किया। इससे पहले पार्टी ने ईडी को चेतवानी देते हुए कहा कि- लोगों में गुस्सा है। 


दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसी की टीम पर हमला हो चुका है। इसके बाद झारखंड में ईडी के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया जा रहा है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी ईडी पर हमले की आशंका जाहिर की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज में जगह-जगह ट्रैफिक को रोक दिया और दुकानों को जबरन बंद करा दिया गया।


वहीं, इस तरह का हंगामा जिले के बरहेट में भी दिखा जो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र है। ईडी ने 13 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेटर भेजा था और 16  से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध होने को कहा था। जवाब में सोरेन ने ईडी से कहा कि 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान रिकॉर्ड किया जा सकता है।  


उधर, जेएमएम साहिबगंज के जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने दावा किया कि बंद पूरे जिले में शांतिपूर्वक है और लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंद का आह्वान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, ट्रेन और दूध वैन को बंद से छूट दी गई थी। अंसारी ने कहा, हमारे बरहेट के विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लेकिन भाजपा के कहने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके खिलाफ हम लोगों ने बंद बुलाया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें