ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

खड़गे के झारखंड दौरे पर मरांडी का तंज, बोले.. साहिबगंज जाकर माइनिंग घोटाले की भी जानकारी लें कांग्रेस अध्यक्ष

RANCHI: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने खड़

खड़गे के झारखंड दौरे पर मरांडी का तंज, बोले.. साहिबगंज जाकर माइनिंग घोटाले की भी जानकारी लें कांग्रेस अध्यक्ष
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने खड़गे के झारखंड दौरे पर तीखा तंज किया है। पूर्व सीएम ने कहा है कि सुना है कि खड़गे साहिबगंज आ रहे है और आना भी चाहिए। आखिर उनको भी तो जानना चाहिए कि यहां हुए माइनिंग के महाघोटाले में उनकी पार्टी को कितना हिस्सा मिला, जिसके सिरमौर अपने हेमंत सोरेन हैं।


बाबू लाल मरांडी ने आगे कहा कि वैसे इस घोटाले की पोल खोल जिस एफआईआर से शुरू हुई उसमें खड़गे के दल के वरिष्ठ नेता और मंत्री आलमगीर आलम का भी नाम था। झारखंड में आपका स्वागत है खड़गे साहब, जोहार।


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष 11 फरवरी को पाकुड़ और साहिबगंज के दौरे पर आ रहे है। खड़गे पाकुड़ में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। सूबे में कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अपने अभियान की शुरूआत कर रही है, जो 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता इसे भारत जोड़ो अभियान का हिस्सा बता रही है।


2024 में होने वाले चुनाव से पहले इसे कांग्रेस की ओर से शंखनाद कहा जा सकता है। इससे पहले बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह देवघर आकर अपनी पार्टी की ओर से चुनावी शंखनाद कर चुके है। संताल परगना की धरती पर कांग्रेस और बीजेपी अपनी ओर से पूरी जोर आजमाइश कर रही है। साहिबगंज में बड़हरवा के श्रीकुंड हाई स्कूल में कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यक्रम होना है, जिसकी जिम्मेदारी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को कांग्रेस की ओर से दी गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें