ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

खनन और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में सफेद कार्टेज पत्थर बरामद

JHARKHAND : खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां खनन विभाग और वन विभाग की टीम ने कार्टेज पत्थर से पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में संयुक्त रूप से छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान

खनन और वन विभाग की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में सफेद कार्टेज पत्थर बरामद
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND : खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां खनन विभाग और वन विभाग की टीम ने कार्टेज पत्थर से पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में संयुक्त रूप से छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान टीम ने बड़े पैमाने पर सफेद कार्टेज पत्थर के स्टॉक को बरामद किया है। औधोगिक क्षेत्र के टिकोडीह इलाके में छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


छापामारी के क्रम में टीम ने क्वार्ट्ज पत्थर के स्टॉक से सबंधित कागजातों को जब्त कर लिया है। साथ ही फैक्ट्री के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि इस फैक्ट्री में अवैध रूप से कार्टेज पत्थर का स्टॉक किया जाता है और फिर पाउडर बना कर अलग-अलग जिलों में सप्लाई की जाती है। प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग और खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की।


खनन विभाग के इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार ने बताया कि कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं इसके बाद टीम ने एक अन्य फैक्ट्री की भी जांच पड़ताल की। खनन विभाग और वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध सफेद पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के रेंजर एस के रवि ने बताया कि लगातार यह सूचना मिल रही थी कि अवैध उत्खनन कर पत्थरों को अलग-अलग फैक्ट्री में स्टॉक किया जा रहा है, जिसपर यह कार्रवाई की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें