ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

खनन घोटाला: हेमंत सोरेन के करीबी पर ED का शिकंजा, सीएम के प्रेस सलाहकार समेत इन लोगों भेजा समन

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों के ऊपर ईडी की शिकंजा कसता ही जा रहा है। ईडी ने 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस स

खनन घोटाला: हेमंत सोरेन के करीबी पर ED का शिकंजा, सीएम के प्रेस सलाहकार समेत इन लोगों भेजा समन
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों के ऊपर ईडी की शिकंजा कसता ही जा रहा है। ईडी ने 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर पूछताछ के लिए आगामी 16 जनवरी को राजधानी रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है।


वहीं इसी मामले में ईडी ने साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को आगामी 11 जनवरी और आर्किटेक्ट तथा पिंटू के सहयोगी विनोद सिंह को 15 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। बीते 3 जनवरी को ईडी ने इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को अहम दस्तावेज मिले हैं जिससे करोडों रुपए के खनन घोटाले से पर्दा हट सकता है।


छापेमारी के दौरान विनोद सिंह के ठिकाने से 25 लाख रुपये नगदी और उपायुक्त रामनिवास यादव के ठिकाने से 7.25 लाख कैश के अलावा 21 कारतूस और 5 खोखे भी बरामद किया था। पिंटू के यहां से डिजिटल उपकरण बरामद हुए थे, जिसका डेटा निकाला गया है। भारी मात्रा में कैश और हथियार मिलने के मामले में ईडी तीनों से पूछताछ करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें