ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ कल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को देंगे सौगात

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी 17 मार्च को झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। शाम चार बजे झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सीएम इसकी शुरुआत करेंगे। श्रम नियोजन,

झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ कल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को देंगे सौगात
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी 17 मार्च को झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। शाम चार बजे झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सीएम इसकी शुरुआत करेंगे। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए jharniyojan.jharkhand.gov.in  पोर्टल के माध्यम से सरकार नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। 


इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवम् उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं साथ ही, आवश्यक मानव बल हेतु रिक्तियां भी निकाल सकेंगे। वहीं रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित रोजगार हेतु खुद को रजिस्टर कर अपना आवेदन भी भर सकेंगे।


इसके साथ ही राज्य के युवाओं के हित में सभी नियोक्ताओं से सरकार की अपेक्षा है कि वे राज्य के प्रति अपने सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए स्वेच्छा से झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र के रोजगार में 75% स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 को सरकार ने पारित किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें