ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

आ गयी वोटिंग की बारी : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, तैयारी मुकम्मल

RANCHI : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। सभी 13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान की प्रक्रिया तीन बजे तक चलेगी। इस बीच चुन

आ गयी वोटिंग की बारी : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, तैयारी मुकम्मल
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। सभी 13 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। मतदान की प्रक्रिया तीन बजे तक चलेगी। इस बीच चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान की तैयारियों का पुख्ता दावा किया है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन 13 सीटों के लिए कुल 4892  मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र  307 औऱ ग्रामीण इलाके में 4585 मतदान केंद्र अवस्थित हैं। इसके अंतर्गत चतरा में 475, गुमला में 313, विशुनपुर 349, लोहरदगा में 324, मनिका में 321, लातेहार में 358, पांकी में 326, डाल्टेनगंज में 426, विश्रामपुर में 367, छतरपुर में 335, हुसैनाबाद में 341, गढ़वा में 455 और भवनाथपुर में 502 मतदान केंद्र हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारियों का हवाला देते हुए कहा कि 13 सीटों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष औऱ पारदर्शी चुनाव कराने के लिए मतदान के दिन वेबकास्टिंग के जरिए चयनित मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जाएगी। इस चरण के चुनाव के लिए 1262 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके अंतर्गत चतरा में 119, गुमला में 106, विशुनपुर में 86, लोहरदगा में 81, मनिका में 77, लातेहार में 89, पांकी में 80, डाल्टेनगंज में 157, विश्रामपुर में 72, छतरपुर में 58, हुसैनाबाद में 74, गढ़वा में 117 औऱ भवनाथपुर में 146 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। इन मतदान केंद्रों से होने वाली वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड रांची एवं सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में बनाए गए वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष से होगी।

उन्होनें बताया कि पहले चरण के चुनाव को लेकर 417 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत चतरा में 26, गुमला में 46, विशुनपुर में 29, लोहरदगा में 18, मनिका में 14, लातेहार में 20, पांकी में 29, डाल्टेनगंज में 85, विश्रामपुर में 30, छतरपुर में 35, हुसैनाबाद में 49, गढ़वा में 13 औऱ भवनाथपुर में 23 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विनय कुमार चौबे ने बताया कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए 13 विधानसभा सीटों के चुनाव में 121 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत चतरा में 06, गुमला में 12, विशुनपुर में 00, लोहरदगा में 09, मनिका में 19, लातेहार में 26, पांकी में 02, डाल्टेनगंज में 36, विश्रामपुर में 02, छतरपुर में 01, हुसैनाबाद में 04, गढ़वा में 02 औऱ भवनाथपुर में 02 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें