ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड: गाड़ी पकड़ने के लिए बस स्टॉप पर खड़े थे लोग, तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद डाला, हादसे में दो की मौत

JEMSHEDPUR: खबर जमशेदपुर से आ रही है, जहां एक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने सड़क किनारे स्थित बस स्टॉप में जोरदार टक्कर मार दी। बस स्टॉप पर

झारखंड: गाड़ी पकड़ने के लिए बस स्टॉप पर खड़े थे लोग, तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद डाला, हादसे में दो की मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEMSHEDPUR: खबर जमशेदपुर से आ रही है, जहां एक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने सड़क किनारे स्थित बस स्टॉप में जोरदार टक्कर मार दी। बस स्टॉप पर खड़े दो लोग इसकी चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घटना बहरागोड़ा के परसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक की है।


दरअसल, रविवार की सुबह कुछ लोग खंडामौदा चौक पर स्थित बस स्टॉप पर गाड़ी पकड़ने के लिए खड़े थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बस स्टॉप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों का इलाज जारी है।


उधर, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अंडरपास की मांग को लेकर एनएच को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें