ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड: स्कूल कैंपस में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, चिप्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर स्थित एक स्कूल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब 9वीं की छात्रा की स्कूल में ही मौत हो गई। चिप्स खाने के बाद छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर स्कूल कै

झारखंड: स्कूल कैंपस में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, चिप्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर स्थित एक स्कूल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब 9वीं की छात्रा की स्कूल में ही मौत हो गई। चिप्स खाने के बाद छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर स्कूल कैंपस में गिर गई थी। घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय की है।


मृतक छात्रा की पहचान रितिका त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो 9वीं की छात्रा थी। हर दिन की तरह आज भी वह स्कूल पहुंची थी। स्कूल में लंच होने के बाद वह घर से जो खाना लेकर आई थी उसे खाया था। इसके बाद उसने चिप्स खाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और स्कूल कैंपस में ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई।


आनन फानन में बेहोश छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें