ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

झारखंड: बढ़ेगी लोगों की परेशानी, इस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, जाने क्या है वजह

RANCHI: झारखंड के सभी डॉक्टरों ने बधुवार को राज्य में हड़ताल किया था। सभी डॉक्टरों के द्वारा यह हड़ताल अपना सुरक्षे की मांग को लेकर था। डॉक्टरों के ऊपर आए दिन होने वाले हमले के कार

झारखंड: बढ़ेगी लोगों की परेशानी, इस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, जाने क्या है वजह
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के सभी डॉक्टरों ने बधुवार को राज्य में हड़ताल किया था। सभी डॉक्टरों के द्वारा यह हड़ताल अपना सुरक्षे की मांग को लेकर था। डॉक्टरों के ऊपर आए दिन होने वाले हमले के कारण राज्य को सभी डॉक्टर नाराज हैं। नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को हड़ताल किया जिसके कारण पूरे राज्य में ओपीडी और इमरजेंसी की सेवाएं ठप रही। इस हड़ताल के कारण करीब लाखों मरीजों का इलाज नहीं हो पाया। वहीं कार्य बहिष्कार करने के बाद आइएमए और झासा के पदाधिकारियों ने शाम में बैठक की। यह बैठक आइएमए भवन में की गई। इस बैठक में राज्य के सभी डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से 13 मार्च को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। 


दरअसल, राज्य में आए दिन डॉक्टरों के ऊपर हो रहे हमले के खिलाफ डॉक्टरों ने आइएमए और झासा के बैनर तले बुधवार हड़ताल किया। ओपीडी की सेवाएं ठप रखी। राज्य के सरकारी अस्पताल के साथ- साथ निजी अस्पतालों के करीब 13हजार से अधिक डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी की सेवाएं बंद रखी। सरकार के समक्ष अपनी मांगो को रखी। लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। 


बता दें कि, हड़ताल के बाद डॉक्टरों ने शाम ने आइएमए भवन में बैठक की। जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने 13 मार्च को अनिश्तिकालीन के लिए कार्य को बहिष्कार करने का फैसला लिया है। वहीं पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि इस बीच अगर सरकार उनकी मांगो को मांग कर उनके हक में फैसला लेती है तो वह इस हड़ताल को स्थगित कर देंगे। 


बताते चलें कि, IMA ने प्रस्ताव पारित कर राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू करने और बायोमैट्रिक अटेंडेंस से डॉक्टरों को मुक्त रखने की मांग सरकार से की थी। साथ ही  झासा ने कहा था कि राज्य में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके विरोध में यह सांकेतिक आंदोलन है, इसके बाद भी अगर सरकार कोई ठोस पहल नहीं करती है तो आंदोलन और तेज होगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें