ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा तेज रफ्तार ट्रक, लोगों में सरसों तेल लूटने की मची होड़

BOKARO: बोकारो में गुरुवार को एक सरसों तेल लदा ट्रक अनियंत्रत होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद सरसों तेल भरे टीन के डब्बे पुल के नीचे फैल गए। टीम के डिब्बों में सरसों तेल ह

झारखंड: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा तेज रफ्तार ट्रक, लोगों में सरसों तेल लूटने की मची होड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: बोकारो में गुरुवार को एक सरसों तेल लदा ट्रक अनियंत्रत होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद सरसों तेल भरे टीन के डब्बे पुल के नीचे फैल गए। टीम के डिब्बों में सरसों तेल होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और तेल की लूट मच गई। घटना डुमरी-फुसरो मुख्य मार्ग के नावाडीह ब्लॉक मोड़ के पास की है।


बताया जा रहा है कि राजस्थान के भरतपुर से सरसों तेल लेकर एक ट्रक जैनामोड़ जा रहा था। इसी दौरान नावाडीह ब्लॉक मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर ट्रक पर लोड सरसों तेल के डिब्बों पर पड़ी। 


इसके बाद लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितना तेल लगा लूटकर ले भागा। किसी तरह से घटना की जानकारी पुलिस के मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल लूट रह लोगों को खदेड़ दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया हालांकि तबतक लोग कई लीटर तेल लूटकर फरार हो चुके थे। ट्रक पर 25 लाख रुपए का सरसों तेल लोड़ था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें