ब्रेकिंग
बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बाबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा

झारखंड पुलिस की हैवानियत: पैरों तले रौंदकर ले ली नवजात की जान, सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में एक पुलिस छापेमारी के दौरान एक नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरो लगे हैं। परिजनों का

झारखंड पुलिस की हैवानियत: पैरों तले रौंदकर ले ली नवजात की जान, सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में एक पुलिस छापेमारी के दौरान एक नवजात की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गंभीर आरो लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस के जूतों के नीचे दबकर चार दिन के नवजात बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना देवरी थाना के कोशोगोंदोदिघी गांव की है।


पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस मुख्यालय को घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जांच किए जाने के बाद अगर इस मामले में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को मृतक बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को देवरी थानाध्यक्ष संगम पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी बजाई लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस गए। इसी बीच एक पुलिसकर्मी घर में रखे बिस्तर पर चढ़ गया। इस दौरान बिस्तर पर सो रहे चार दिन के नवजात बच्चे की पुलिसकर्मी के बूट के नीचे दबकर मौत हो गई।


काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो पुलिस टीम घर से बाहर निकल गई। चार दिन के नवजात की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। घटना की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगी उन्होंने तत्काल पुलिस मुख्यालय को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दे दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें