ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Jharkhand News: हाईकोर्ट ने रांची में रतन हाइट्स के पास हो रहे अपार्टमेंट निर्माण कार्य पर लगाई रोक

RANCHI: झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची के मोराबादी में स्थित रतन हाइट्स के पास हो रहे नये आपर्टमेंट के निर्माण पर रोक लगा दी है। जस्टिस राजेश शंकर की पीठ ने रतन हाइट्स बिल्डिंग सोशाइटी की ओर से द

Jharkhand News: हाईकोर्ट ने रांची में रतन हाइट्स के पास हो रहे अपार्टमेंट निर्माण कार्य पर लगाई रोक
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची के मोराबादी में स्थित रतन हाइट्स के पास हो रहे नये आपर्टमेंट के निर्माण पर रोक लगा दी है। जस्टिस राजेश शंकर की पीठ ने रतन हाइट्स बिल्डिंग सोशाइटी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। कोर्ट ने रांची के उपायुक्त और नगर आयुक्त को इस मामले में तीन हफ्ते के अंदर हलफनामा दायर करने का आदेश दिया।


करीब चार माह पहले रतन हाइट्स से के बगल में नये अपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, रतन हाइट्स सोसाइटी के लोगों ने इस निर्माण कार्य का विरोध किया था और इसे रतन हाइट्स के लिए खतरा बताया था। सोसाइटी ने इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से जानकारी दी कि बिल्डर वीकेएस रियलिटी ने 23 जनवरी को मोराबादी-बोड्या रोड़ पर अपने अपार्टमेंट की जमीन से सटे 35 फीट का गड्ढ़ा खोदने के बाद अचानक प्रवेश की दीवार गिर गई और वहां खड़ी एक कार 35 फीट गड्ढ़े में जा गिर गई। रतन हाइट्स अपार्टमेंट में रह रहे 48 फ्लैट मालिकों के लिए कोर्ट का ये फैसला राहत देने वाला रहा है।


इस मामले पर जब रांची नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त कुंवर सिंह पाहन से पूछा गया तो उन्होने कहा कि हमने पहले ही मामले को संज्ञान में ले लिया है। निर्माण कार्य को सही ठहराते हुए उन्होने कहा कि मौजूद भवन निर्माण उनके हित में है। उन्हाने आगे कहा कि भूस्खलन के खिलाफ मौजूदा अपार्टमेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दीवारों का निर्माण चल रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें