ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत, पहचान करना हुआ मुश्किल

GOMOH: झारखंड के गोमो जंक्शन पर शुक्रवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेलव ट्रैक पार कर रहे तीन लोगों की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई. इस घटना से तीनों मृतकों के शव पूरी

झारखंड: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 3 की मौत, पहचान करना हुआ मुश्किल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOMOH: झारखंड के गोमो जंक्शन पर शुक्रवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेलव ट्रैक पार कर रहे तीन लोगों की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई. इस घटना से तीनों मृतकों के शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गए हैं. फ़िलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. जिसके लिए रेलवे पुलिस की ओर जांच की जा रही है.


बताया जा रहा है शुक्रवार रात 8:25 पर हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अप लाइन पर गोमो से पार कर रही थी. इससे पहले 8:23 पर डाउन लाइन पर आसनसोल गोमो ईएमयू ट्रेन गोमो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आयी थी. कुछ यात्री प्लेटफार्म संख्या 4 के ऊपरी छोर के रेलवे ट्रैक के तरफ उतारकर ट्रैक को पार कर रहे थे. इसी क्रम में अप लाइन प्लेटफार्म नंबर 3 से आ रही 12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर आकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.


हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शरीर के चिथड़े उड़ गए जो ट्रैक के 100 से 200 मीटर के दायरे में फैल गए थे. मृतकों के चेहरे इतनी बुरी तरीके से नष्ट हो चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना रेलवे पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. हालांकि यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीनों मृतक या तो गोमो या आसनसोल के रहने वाले हो सकते हैं , फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें