ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर: पुल से खेत में जा गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो की मौत

SIMDEGA: सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से खेत में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके प

झारखंड में तेज रफ्तार का कहर: पुल से खेत में जा गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में दो की मौत
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIMDEGA: सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से खेत में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टाभाडीह की है।


मृतकों की पहचान अनीश केरकट्टा और विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनीश और विवेक चंद्रकांत राम, साजन यादव और साहिल के साथ कार पर सवार होकर कहीं जा रहे थे,तभी टाभाडीह में पालामाड़ा नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में अनीश और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रकांत राम, साजन यादव और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी और तेज रफ्तार के कारण ही कार पुल से खेत में जा गिरी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें