ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को बनाया बंधक, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले

JHARKHAND: झारखंड के लातेहार और चतरा बॉर्डर पर नक्सलियों ने हमला बोलते हुए पुल निर्माण कार्य में लगी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचा

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को बनाया बंधक, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड के लातेहार और चतरा बॉर्डर पर नक्सलियों ने हमला बोलते हुए पुल निर्माण कार्य में लगी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों को भी बंधक बनाया। 


मामला लातेहार के बरियातू और चतरा के सिमरिया थानाक्षेत्र के कुरूमदारी गांव की है जहां मानक नदीं पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां शुक्रवार की शाम करीब 8 की संख्या में आएं नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को पहले बंधक बना लिया फिर एक कमरे में जाकर उन्हे बंद कर दिया। नक्सलियों ने मजदूरों के मोबाइल को छीन लिया। 


नक्सलियों ने मजदूरों को यह धमकी दी कि बिना हमारे आदेश के पुल का निर्माण ना करें यदि ऐसा किया तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ जाएगा। धमकी देने के बाद नक्सलियों ने वहां खड़े तीन वाहनों को फूंक डाला। पोकलेन, जेसीबी और टैंकर को आग के हवाले कर दिया। गाड़ियों में आग लगाने के बाद सभी नक्सली मौके से फरार हो गये। जिसके बाद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही गाड़ियों में लगी आग को बुझाने में मजदूर जुट गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद इलाके में छापेमारी शुरू की गयी। इस घटना के बाद पुल निर्माण में लगे मजदूर काफी दहशत में हैं।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें