ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

राज्यपाल से मुलाकात का मांगा समय, हेमंत सोरेन सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा, शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। कभी भी वक्त हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है

राज्यपाल से मुलाकात का मांगा समय, हेमंत सोरेन सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा, शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। कभी भी वक्त हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वही हेमंत सोरेन के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शाम 4.30 बजे जेएमएम प्रेस कॉन्फ्रेस करेगी वही शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक सर्किट हाउस में होगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दी है। वही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 


बता दें कि चालीस घंटे से लापता सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में कल्पना सोरेन के शामिल होने के बाद यह चर्चा शुरू हो गयी कि हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं और उनक पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। विधायक दल की बैठक से पहले किसी भी बैठक में कल्पना सोरेन शामिल नहीं हुई थी। 


आज पहली बार कल्पना सोरेन विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया था। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। जिसके बाद अब यह चर्चा होने लगी है कि हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। 


वही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम लोग सारे लोग एकजुट हैं। सरकार तस से मस नहीं होगी। कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की चर्चा पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बदले जाने की कोई बात ही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन जनता के दिलों में बसे हुए हैं। 


बता दें कि 31 जनवरी को ईडी के समक्ष हेमंत सोरेन पेश होंगे। ईडी की पूछताछ से पहले वे विधायकों के साथ रांची में बैठक की। आज शाम 4.30 बजे जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है इसके बावजूद वो विधायकों की बैठक में शामिल हुई। इस बैठक के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?  जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया। 


करीब 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन के रांची में होने की खबर आई। आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आनन फानन में हेमंत सोरेन ने बुलाई। रांची में सीएम आवास पर यह बड़ी बैठक बुलाई गयी। बैठक में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी किसी बैठक में शामिल नहीं हुई थी। पहली बार हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है इसके बावजूद वो विधायकों की बैठक में शामिल हुई। इस बैठक के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?  


बता दें कि 31 जनवरी को ईडी के समक्ष हेमंत सोरेन पेश होंगे। ईडी की पूछताछ से पहले उन्होंने विधायकों के साथ रांची में बैठक की। शाम 4.30 बजे जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया। कल्पना सोरेन के बैठक में शामिल होने के बाद यह चर्चा होने लगी कि कल्पना सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया जा सकता है। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया। शाम 7 बजे कांगेस ने भी विधायक दल की बैठक बुलाने की जानकारी दी है। यह बात भी निकलकर सामने आई है की सीएम नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें