ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू, ST में शामिल करने की है मांग

RANCHI : कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। इसको लेकर अब कुड़मि समाज के लोगों द्वारा सड़क और रेल दोनों मार्ग को बाधित कर ह

झारखंड में कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू, ST में शामिल करने की है मांग
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। इसको लेकर अब कुड़मि समाज के लोगों द्वारा सड़क और रेल दोनों मार्ग को बाधित कर हंगामा किया जा रहा है। कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया I इसके चलते रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों जाम हो गए। इसको लेकर अब तक दक्षिण पूर्व रेलवे की 48 ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है।


दरअसल, कुड़मी समाज के लोग खुद को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।  उनका कहना हैं कि आजादी से पहले से उन्हें 1931 तक अनुसूचित जनजाति के रूप में पंजीकृत किया गया था।  इसके बाद अब देश आजाद हो गया है तो उन्हें बिना कुछ बताए एसटी की लिस्ट से बाहर कर दिया गया। अब वो ओबीसी की लिस्ट में हैं।  लेकिन, सही मायने में वो लोग एसटी समुदाय की सुविधाओं के पात्र हैं।इसलिए उनकी मांग है कि उन्हें वापस से एसटी की लिस्ट में शमिल किया जाए। 


वहीं, अब अपनी इस मांग को लेकर कुड़मी समाज के लोगों ने पहले सड़क मांग को जाम कर दिया।  उसके बाद कुछ लोगों द्वारा रेल ट्रैक पर उतर कर रेलवे परिचालन सेवा को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। इस आंदोलन की पूर्व में भनक लगते ही रेलवे ने इस डिवीजन से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही रेलवे ने भी इस आंदोलन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की है। रेलवे के द्वारा काफी संख्या में आरपीएफ के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया। वहीं विधि व्यवस्था के लिए राज्य पुलिस बल भी अलर्ट पर हैं। इस कुड़मी आंदोलन पर रेलवे व जिला प्रशासन की कड़ी नजर हैं।


आपको बताते चलें कि, कुड़मियों का यह आंदोलन कितने दिनों तक चलेगा, इसके बारे में किसी के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। जाम स्थल पर कुड़मी समाज के हजारों लोग जुटे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हैं। सभी ढोल बजाकर नाच-गा रहे हैं। लोकगीत गा रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें