ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला की पटक-पटक कर ले ली जान

HAZARIBAG: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों में हाथियों के आतंक की खबरे लगातार सामने आती रही हैं। ताजा मामला हजारीबाग से सामने आया है, जह

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला की पटक-पटक कर ले ली जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAG: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों में हाथियों के आतंक की खबरे लगातार सामने आती रही हैं। ताजा मामला हजारीबाग से सामने आया है, जहां जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया और पटक पटक कर उसकी जान ले ली। इस दौरान महिला के साथ मौजूर उसके दो पोतों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।


मृतक महिला की पहचान दारू के पिपचो निवासी 62 वर्षीय जगनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जगनी देवी अपने दो पोतों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान हाथी ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और जगनी देवी पर हमला बोल दिया। हाथी ने पटक पटक कर बुजुर्ग महिला की जान ले ली। जगनी देवी के दोनों पोते घर की छत पर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। वन विभाग के अधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है। पुलिस ने मृतक महिलाके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें