ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला को पटक कर मार डाला

LATEHAR: झारखंड के विभिन्न जिलों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंचा हाथी विभिन्न जिलों में उत्पात तो मचा ही रहे हैं, लोगों की

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, बुजुर्ग महिला को पटक कर मार डाला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: झारखंड के विभिन्न जिलों में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंचा हाथी विभिन्न जिलों में उत्पात तो मचा ही रहे हैं, लोगों की जान भी ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक बुजुर्ग महिला की पटक कर जान ले ली। घटना बालूमाथ प्रखंड के शेरेगाड़ा पंचायत के हड़ही जाला की है।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात हाथियों का एक झुंड जंगल से भटक कर हड़ही जाला गांव में पहुंच गया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही घरों में रखे अनाज को खा गए। इस दौरान हाथियों ने एक वृद्ध महिला जसोइया मसोमत को पटक कर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।


घटना को लेकर ग्रामीणों में वन निभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और लोगों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिलाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी हाथियों को इलाके से भगाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें