ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

झारखंड के 10 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. लिस्ट

RANCHI: झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने राज्य के 10 आइएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। इसको लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग नें अधिसूचना जारी कर दी है।<p

झारखंड के 10 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. लिस्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने राज्य के 10 आइएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। इसको लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग नें अधिसूचना जारी कर दी है।


विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राजस्व विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्र, को प्रोन्नति देते हुए सरकार ने विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पदस्थापित कर दिया है। वहीं सेवानिवृत आइएएस संजय बिहारी अंबष्ट को वैचारिक प्रोन्नति दी गई है। ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी दुबे को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित प्रकाश, को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है।


वहीं गोपालजी तिवारी को प्रोन्नति देते हुए सरकार ने विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेवारी सौंपी है। गढ़वा डीसी शेखर जमुआर को प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव  संजय कुमार प्रोन्नति के बाद अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। अपर समाहर्ता, खूंटी के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार, को प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।


वहीं राजू रंजन राय, को प्रोन्नति देते हुए विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, के पद पर पदस्थापित किया गया है। परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को प्रोन्नति के उपरांत अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें