ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड में हाथियों का आतंक, जंगल में गए शख्स की पटक कर ले ली जान

LATEHAR: झारखंड के जिलों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां जंगली हाथियों ने एक शख्

झारखंड में हाथियों का आतंक, जंगल में गए शख्स की पटक कर ले ली जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: झारखंड के जिलों में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला लातेहार से सामने आया है, जहां जंगली हाथियों ने एक शख्स की जान ले ली। घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बू की है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान हुम्बू निवासी 70 वर्षीय पूसन राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूसन राम शनिवार की रात जंगल में किसी काम से गया था, इसी दौरान हाथियों ने पटक पटक कर उसकी जान ले ली। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला और रविवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सहायता देने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि हेरहंज और बालुमाथ में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का आतंक बढ़ गया है और हाथियों का झुंड गांव में घुसकर मकानों और फसलों को नष्ट करने के साथ ही लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें