ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

झारखंड से बड़ी खबर: दम घुटने से बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक

HAZARIBAHG: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों मृतक मजदूरी का काम करते थे।

झारखंड से बड़ी खबर: दम घुटने से बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAHG: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों मृतक मजदूरी का काम करते थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना हजारीबाग शहर से सटे रसुलीगंज गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, शहर से सटे रसुलीगंज गांव में बीती रात ठंड के कारण घर में कोयला का चूल्हा जलाकर सभी लोग सो रहे थे। कमरे का खिड़की और दरवाजा बंद था। ऐसे में कमरे में गैस बन गया और कमरे में सो रहे सात में से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


मौत की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी गंभीर रूप से बीमार मजदूरों को इलाज के लिए शहर के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें