ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, यज्ञ देखने जा रहा था परिवार

HAZARIBAGH: हजारीबाग के बहरी में भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबति सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की ज

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल, यज्ञ देखने जा रहा था परिवार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAZARIBAGH: हजारीबाग के बहरी में भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबति सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी में उरवां के पास की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को चौपारण के रहने वाले व्यवसायी विजय जायसवाल अपने परिवार को बोलेरो से लेकर कोडरमा गायत्री यज्ञ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति ट्रेलर ने बोलेरो में जोरकार टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गया। हादसे में बोलेरे सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। 


मृतक की पहचान चौपारण के कसियाडीह निवासी 75 वर्षीय चंद्रभूषण नायक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें