ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन की बोगी, अप लाइन पर परिचालन बाधित

GOMOH: खबर झारखंड के गोमो से आ रही है, जहां एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी बेपटरी हुई है। गोमो स्टेशन के पास बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी की एक बोगी पटरी से उतरी है। इस हादसे के बाद ट्रेन पर

झारखंड में बेपटरी हुई पैसेंजर ट्रेन की बोगी, अप लाइन पर परिचालन बाधित
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOMOH: खबर झारखंड के गोमो से आ रही है, जहां एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी बेपटरी हुई है। गोमो स्टेशन के पास बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी की एक बोगी पटरी से उतरी है। इस हादसे के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर करीब तीन बजे गोमो स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंग पर सवारी गाड़ी की एक बोगी अचानक बेपटरी हो गई। बोगी के दो पहिए ट्रैक से नीचे आ गए। जिसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बेपटरी हुई बोगी को ट्रैक पर लाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद से गोमो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें