ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

झारखंड में 4 IAS और 23 IPS का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

RANCHI: झारखंड में तबादले का दौर जारी है। 4 आईएएस और 23 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है। एक आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS और IPS के तबादले की अधिसूचना जार

झारखंड में 4 IAS और 23 IPS का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में तबादले का दौर जारी है। 4 आईएएस और 23 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है। एक आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS और IPS के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 


झारखंड में 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है वही एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। आरके मलिक को एडीजी वायरलेस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है साथ ही उनका तबादला एडीजी मुख्यालय में किया गया है। आईजी प्रोविजन से प्रभात कुमार को आईजी स्पेशल ब्रांच भेजा गया है। 


वही आईजी प्रोविजन के पद पर पंकज कंबोज को पदस्थापित किया गया है। आईजी एसीबी से उन्हें वहां भेजा गया है। पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा को जैप आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वही झारखंड में 4 आईएएस का भी तबादला किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह को जेपीएससी का सचिव बनाया गया है।


 जेपीएससी के सचिव चंद्र किशोर उरांव को नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है। परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, साहिबगंज सुनील कुमार सिंह को अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उप विकास आयुक्त-खूंटी नीतीश कुमार सिंह को निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग में भेजा गया है। नीतीश कुमार सिंह को निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें