ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

झारखंड में 14 IAS का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

RANCHI: झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कुल 14 आईएएस का तबादला हुआ है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 201

झारखंड में 14 IAS का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कुल 14 आईएएस का तबादला हुआ है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 2011 बैच के आईएएस पलामू के उपायुक्त ए दोड्डे जो  बंदोबस्त पदाधिकारी, पलामू के अतिरिक्त प्रभार में हैं उनका ट्रासफर दुमका किया गया है। उन्हें जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वही देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिले के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किये गये हैं।


जबकि 2012 बैच के आईएएस दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला सरायकेला-खरसावाँ के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बनाये गये हैं। उप विकास आयुक्त- सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित शशि भूषण मेहरा, भा.प्र.से. (झा: 2012) को जामताड़ा का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वही निबंधक, सहयोग समितियाँ, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरणवाल, भा.प्र.से. (झा: 2013 ) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक पाकुड़ जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।


जबकि क्षेत्रीय निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, राँची क्षेत्र, राँची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह, भा.प्र.से. ( झा: 2013 ) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सिमडेगा जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उपायुक्त, खूँटी के पद पर पदस्थापित शशि रंजन, भा.प्र.से. (झा: 2014) को पलामू का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 


उपायुक्त, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन, भा.प्र.से. ( झा: 2014) का तबादला धनबाद किया गया है। उन्हें धनबाद का दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उत्पाद आयुक्त, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थी, भा.प्र.से. (झा: 2016 ) ( अतिरिक्त प्रभार- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड विभरेज कॉरपोरेशन, राँची) को गुमला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट देखिये....

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें