ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

20 फरवरी को शपथ ले सकते हैं झारखंड के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिलाएंगे शपथ

RANCHI: झारखंड के नए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा सोमवार यानी 20 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। राजभवन स्थित बिरसा मंडपम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हे मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिल

20 फरवरी को शपथ ले सकते हैं झारखंड के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिलाएंगे शपथ
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के नए चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा सोमवार यानी 20 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। राजभवन स्थित बिरसा मंडपम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हे मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। शुक्रवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया था। राष्ट्रपति भवन की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश को मानते हुए राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दी थी।


जानकारी के मुताबिक, जस्टिस संजय कुमार मिश्रा मूल रूप से ओडिसा के रहने वाले है। उनके पिता का नाम मारकंडा मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में की थी। 1977 में पृथ्वी राज हाई स्कूल बोलांगीर से हायर सेकेंडी सर्टिफिकेट परीक्षा पास की। 1982 में बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम और 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमकॉम किया।


जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने इसके बाद 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी किया। 1988 में वो वकालत के पेश में आये और 2009 में संजय कुमार मिश्रा ओडिशा उच्च न्यायालय में न्याधीश बने। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह फिलहाल कार्यवाहक चीफ जस्टिस की भूमिका में हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें