ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

झारखंड के विधायक पहुंच सकते हैं रायपुर, बढ़ाई गयी होटल की सुरक्षा

JHARKHAND: झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। महागठबंधन के विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ रवाना हुए हैं। जिसके बाद से झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। ऐसी स

झारखंड के विधायक पहुंच सकते हैं रायपुर, बढ़ाई गयी होटल की सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND:  झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। महागठबंधन के विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ रवाना हुए हैं। जिसके बाद से झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि झारखंड से चले विधायक कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। उधर रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के होटल में किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कल रविवार सुबह तक झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है।  41 विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है।


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खूंटी के लतरातू डैम में सभी विधायक लंच करेंगे उसके बाद छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। डीनर सभी विधायक छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार तीन बसों में सवार होकर महागठबंधन के विधायक सीएम आवास से रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में ले जाया गया है। इसके बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है।








टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें