ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड का राजकीय जनजातीय हिजला मेला शुरू, उद्घाटन करने से कतराते हैं नेता और अधिकारी

DUMKA: अक्सर किसी भी राजकीय महोत्सव या मेले के उद्घाटन करने की बात आए तो कोई भी मंत्री-नेता और पदाधिकारी अतिथि बनने और फीता काटने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन झारखंड के दुमका

झारखंड का राजकीय जनजातीय हिजला मेला शुरू, उद्घाटन करने से कतराते हैं नेता और अधिकारी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DUMKA: अक्सर किसी भी राजकीय महोत्सव या मेले के उद्घाटन करने की बात आए तो कोई भी मंत्री-नेता और पदाधिकारी अतिथि बनने और फीता काटने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन झारखंड के दुमका में लगने वाले हिजला मेले के उद्घाटन में ऐसा देखने को नही मिलता. 


कुछ सालों पहले तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री इस मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हुआ करते थे, लेकिन अब मेला के उद्घाटन करने के बाद राजनेताओं की कुर्सी से हाथ धोने के कुछ वाकये ने इस भ्रांति को बल दे दिया है. जिस वजह से बीते तीन दशक से नेता ही नहीं, अफसर भी इस मेले का फीता काटने से भागते हैं. ऐसे में मेले का उद्घाटन गांव के प्रधान से ही कराया जाता है. ग्राम प्रधान ही मुख्य अतिथि बनाये जाते हैं और वे मुख्य द्वार में फीता काटते हैं. 


बता दें दुमका से चार किमी की दूरी पर मयूराक्षी नदी के तट और हिजला पहाड़ी के पास 133 साल पहले से 1 सप्ताह का मेला लगता आया है. यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है. इस साल24 फरवरी से मेले की शुरूआत हो रही है. यह मेला अब महोत्सव का रूप भी ले चुका है. चुकी यह मेला जनजातीय समाज के सांस्कृतिक की तरह है. जिसमें झारखंड की सिंगा-सकवा, मांदर व मदानभेरी जैसे परंपरागत वाद्ययंत्र की गूंज तो सुनने को मिलती ही है, झारखंडी लोक संस्कृति के साथ कई प्रांतों के कलाकार भी अपनी कलाओं का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं. 


.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें