ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

झारखंड : जमशेदपुर में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के ASI जख्मी; इलाज के लिए हुए एयरलिफ्ट

JAMSHEDPUR : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां अति नक्सल प्रभावित जिलों में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को लक्ष्य कर आईईडी ब्लास

झारखंड : जमशेदपुर में  IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के ASI जख्मी; इलाज के लिए हुए एयरलिफ्ट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMSHEDPUR : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां अति नक्सल प्रभावित जिलों में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को लक्ष्य कर आईईडी ब्लास्ट किया। इस आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर CRPF के एक जवान जख्मी हो गया। जिसके बाद इसे इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट किया गया। 


दरअसल, झारखंड के अति नक्सल प्रभावित जिलों में शुमार पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को लक्ष्य कर आईईडी ब्लास्ट किया। यह मामला कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत गोइलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कूईड़ा जंगल का है। जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एएसआई जख्मी हो गए। इस जख्मी पदाधिकारी की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने ब्लास्ट में एएसआई के घायल होने की पुष्टि की है। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट किया गया। 


इस घटना के बारे में बताया जा रह है कि, सोमवार को सुरक्षाबल के जवान रूटीन सर्च अभियान के तहत गोईलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत कूईड़ा जंगल गए थे। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया। उनकी बाईं कान के पीछे चोट लगी। उनको आनन-फानन में एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल एएसआई देवेंद्र कुमार की हालत फिलहाल स्थिर है। एसपी आशुतोष शेखऱ ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने जंगल में जगह-जगह आईईडी ब्लास्ट बिछा रखे हैं। ना केवल जवान बल्कि स्थानीय ग्रामीण भी कई बार आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ जाते है। पिछले दिनों गोईलकेरा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच क्रॉस फायरिंग भी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की वजह से नक्सली सीमित क्षेत्र में सिमट गए हैं। कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे नक्सली बौखला गए है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें