ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

झारखंड : ISIS से जुड़़ा शख्स गिरफ्तार, IB और पुलिस ने आपत्तिजनक सामान किया बरामद; इलाके में फैली सनसनी

RANCHI : झारखंड के लोहरदगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आईएसआईएस का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकवादी के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए है

झारखंड :  ISIS से जुड़़ा शख्स गिरफ्तार, IB और पुलिस ने आपत्तिजनक सामान किया बरामद; इलाके में फैली सनसनी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI : झारखंड के लोहरदगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आईएसआईएस का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकवादी के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, खुफिया एजेंसी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 


दरअसल, एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे न्यू रोड बिलाल मस्जिद इलाके से एक युवक को अरेस्ट किया है। इस शख्स का नाम  मो. शाहबाज बताया जा रहा है। उसके पास से पेन ड्राइव, आपत्तिजनक वीडियो, आतंकी लिटरेचर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था।


वहीं, पुलिस शाहबाज की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा नहीं कर रही है। एनआईए ने भी इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई है। इसके मुताबिक शाहबाज बाहर से ट्रेनिंग लेकर आया था और स्थानीय युवकों को ट्रेंड करने के लिए गतिविधियां चला रहा था। कुछ युवा उससे प्रभावित होकर संगठन से जुड़ गए थे। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने तीन दिनों से लोहरदगा में कैंप कर रखा था।


आपको बताते चलें कि, पुलिस के गोपनीय तरीके से न्यू रोड के एक मकान की घेराबंदी कर शाहबाज को उठाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस कार्रवाई के बारे में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस सिलसिले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें