ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

झारखंड : गिट्टी लदे ट्रक से टकराई ऑटो, एक की मौत; अन्य के दबे होने की आशंका

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने नहीं आती

झारखंड : गिट्टी लदे ट्रक से टकराई ऑटो, एक की मौत; अन्य के दबे होने की आशंका
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बोकारो से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 


दरअसल, बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाइवे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अलकतरा से सने गिट्टी लदे ट्रक व ऑटो में टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण गिट्टी लदा ट्रक पलट गया, जिसके बाद उसमें लड़ी गिट्टी के नीचे ऑटो दब गया। जिससे घटनास्थल पर ही ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। 


जानकारी के मुताबिक, यह = घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी-कोऑपरेटिव मोड़ की ह। जहां ट्रक (संख्या Jh02bk9889) बालीडीह की तरफ से आ रहा था। वहीं ऑटो (संख्या Jh09at3511) विपरीत दिशा से आ रहा था। तभी दोनों के बीच टक्कर हो गई। जिससे ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। ये लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है।  बताया जा रहा कि मृतक ऑटो चालक सिवनडीह का रहने वाला था। वहीं, घायल व्यक्ति आजाद नगर का रहने वाला है, जिसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटना ट्रक चालक की गलती से हुई है. चालक को नींद आ गयी थी वो ब्रेकर को देख नहीं पाया और गाड़ी जंप कर अनियंत्रित हो गई और ऑटो पर पलट गयी, जिससे यह घटना घटी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें