ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

झारखंड :घेरलू गैस ब्लास्ट में 10 लोग जख्मी, पांच की हालत गंभीर

PALAMU : झारखंड से पलामू से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक घेरलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत काफी नाजुक बता

झारखंड :घेरलू गैस ब्लास्ट में 10 लोग जख्मी, पांच की हालत गंभीर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU : झारखंड से पलामू से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक घेरलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। 


दरअसल, जिला में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी 10 लोगों में पांच की हालत काफी गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर पर किया गया है। हालांकि,घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जिस कारण कई जख्मी इलाज के लिए औरंगाबाद चले गए हैं। 


वहीं, इस गैस सिलेंडर में विस्फोट की घटना को लेकर हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर फटने से सभी लोग जख्मी हुए हैं. मामले में छानबीन की जा रही है, वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में मस्जिद के पास रहने वाले आजम रिजवी के घर में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। इसी क्रम में घर की महिलाएं खाना बनाने के लिए किचन में दाखिल हुई थीं. किचन में जैसे ही उन्होंने गैस को जलाना चाहा सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 


इस घटना में आजम रिजवी के तीन बच्चे तीन महिलाएं समेत परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। महिलाएं और बच्चे काफी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें