ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद कैबिनेट की बैठक स्थगित, दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर है। मंत्री के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंड

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद कैबिनेट की बैठक स्थगित, दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर है। मंत्री के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवाल की तरफ से इसको लेकर सूचना जारी की गई है। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।


दरअसल, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। रांची के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां से उन्हें हाल ही में रांची से एरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान शिक्षा मंत्री का निधन हो गया। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोनेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने वाली थी लेकिन अब जगरनाथ महतो के निधन के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।


इस दुखद खबर के बाद झारखंड के CM हेमंत सोनेन ने ट्विट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने ने लिखा हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें